Wednesday, October 21st, 2026

कोचिंग सेंटर खोलने की मिली अनुमति

रायपुर
कोरोना संक्रमण के चलते लगभग 10 माह से बंद कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और तकनीकी कौशल संस्थानों को कोविड - 19 नियमों का पालन करते हुए 50 प्रतिशत उपस्थिति क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति जिला कलेक्टर की ओर से जारी कर दी गई है। संस्थान में प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। पीने का पानी, हाथ धोने का स्थान, बाथरुम, कुर्सी, टेबल, बैंच, कम्प्यूटर, लैपटॉप सभी टच स्क्रीन मोड में ना हो। लैपटॉप, नोटबुक एवं पाठ्य सामग्रियों का आदान-प्रदान करने की अनुमति नहीं होगी। संस्थान में संचालित कैंटीन नहीं खोले जाएंगे। संस्थान में सीसीटीवी कैमरा लगाया जावें ताकि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट ड्रेसिंग किया जा सकें। संस्थान में प्रत्येक व्यक्ति को सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना व सेनेट्राइजर का उपयोग करना अनिवार्य हैं।

 

#कोचिंग सेंटर

Source : Agency

पाठको की राय